Azamgarh news :मारपीट के बाद हुई हत्या के 02 आरोपी गिरफ्तार

मारपीट के बाद हुई हत्या के 02 आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना बरदह पुलिस ने मारपीट के बाद युवक की हत्या के गंभीर मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया है।

घटना के अनुसार दिनांक 25.04.2026 को वादिनी द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि उसके पुत्र अनिल पाण्डेय पुत्र स्व0 सुबास पाण्डेय को दिनांक 18.04.2026 को अभियुक्तगण मोहित यादव, हरवंश यादव एवं रामकिशुन यादव द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 148/26 धारा 103(1), 131 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.05.2026 को थानाध्यक्ष बरदह उ0नि0 राजीव कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त 1. हरवंश यादव पुत्र मोहित यादव एवं 2. रामकिशुन यादव पुत्र मोहित यादव निवासीगण ग्राम मैनपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को केदलीपुर नहर पुलिया से समय करीब 08:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 डण्डा (आलाकत्ल) बरामद किया गया तथा अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास उक्त मुकदमे से संबंधित है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सतत दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button