Azamgarh news :नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला खेमीपुर से गिरफ्तार

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला खेमीपुर से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना पवई पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

घटना के संबंध में दिनांक 15.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना पवई पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 12.03.2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त राजन पुत्र रोशन राजभर निवासी ग्राम कोहड़ा जनपद आजमगढ़ द्वारा बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाया गया। इस आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 58/26 धारा 87/137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.05.2026 को उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त राजन पुत्र रोशन राजभर उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम कोहड़ा जनपद आजमगढ़ को खेमीपुर से समय करीब 07:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button