Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला पोक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला पोक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना जहानागंज पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
घटना के संबंध में दिनांक 10.03.2026 को वादिनी द्वारा थाना जहानागंज पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि दिनांक 08.03.2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त शुभम सरोज पुत्र हरेश सरोज निवासी ग्राम बरदह द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 52/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 64(1) बीएनएस व 5L/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.05.2026 को व0उ0नि0 सविन्द्र राय मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शुभम सरोज उम्र करीब 21 वर्ष निवासी ग्राम बरदह हरिजन बस्ती (नहर के किनारे) पो0 बरदह तहसील लालगंज थाना बरदह जिला आजमगढ़, हाल पता ग्राम कोल्हुखोर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को परदेशी मोड़ से समय करीब 10:18 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय किया गया।



