Azamgarh accident:आजमगढ़ में बाइक सवारों को रौंदती निकली तेज रफ्तार थार, जिला अस्पताल ले जाते समय मौत
A speeding Thar tramples bike riders in Azamgarh, who died while being taken to the district hospital.

आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहां बाजार में सुबह में 7:00 बजे एक बिना नंबर प्लेट तेज रफ्तार थार ने एक मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी ।जिससे मोटरसाइकिल सवार शमशाद उर्फ गुड्डू उम्र 50 वर्ष पुत्र फरियाद निवासी फरिहां थाना निजामाबाद व मनीष कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र हरिश्चंद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीणों की मदद से आनन फा नन में घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने शमशाद की हालत गंभीर देखते हुए शमशाद को जिला अस्पताल रिफर कर दिया और इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही शमशाद उर्फ गुड्डू की मौत हो गई शमशाद उर्फ गुड्डू के तीन पुत्र हैं। शमशाद की पत्नी की 6 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। जबसे शमशाद उर्फ गुड्डू की पत्नी की मौत हुई है तबसे शमशाद के पुत्रों का लालन-पालन क्षेत्र के समाजसेवी एवं यश पब्लिक स्कूल के मालिक विजय यादव द्वारा किया जा रहा है।



