Azamgarh news :महिलाओं व लड़कियों से अभद्र व्यवहार करने वाला गिरफ्तार

महिलाओं व लड़कियों से अभद्र व्यवहार करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

डॉ0 अनिल कुमार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना सिधारी की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

दिनांक 08.05.2026 को उ0नि0 पूनम विश्वकर्मा प्रभारी मिशन शक्ति टीम थाना सिधारी मय हमराह द्वारा थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान अभियुक्त अशहद पुत्र मो0 शमी निवासी देवलीखालसा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 55 वर्ष को नरौली तिराहे के पास सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं व लड़कियों के साथ अश्लील हरकत एवं अभद्र व्यवहार करते पाए जाने पर समय करीब 12:00 बजे गिरफ्तार किया गया।

उक्त कृत्य के संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 164/26 धारा 296 बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान बनाए रखने हेतु लगातार मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button