पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला शानदार समर्थन

पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ में निवेशकों की जोरदार दिलचस्पी

मुंबई : वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं मध्यम उद्यम (एसएमई) आईपीओ दूसरे दिन ही पूरी तरह अभिदान प्राप्त करने में सफल रहा। योग्य संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में विशेष रूप से जबरदस्त मांग देखने को मिली।

 

1 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजकर 29 मिनट 59 सेकंड तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में, मुख्य निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को छोड़कर, 119.29 गुना अभिदान दर्ज किया गया। वहीं, ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का प्रीमियम लगभग 52 रुपये प्रति शेयर बताया गया। हालांकि, ग्रे मार्केट का यह प्रीमियम अनौपचारिक है और इसमें बदलाव हो सकता है।

 

आईपीओ को मिल रहे प्रतिसाद पर टिप्पणी करते हुए पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री पुनीत अरोड़ा ने कहा, “हम अपने आईपीओ को मिल रहे सकारात्मक प्रतिसाद और पैरामाउंट सिंटेक्स पर निवेशकों द्वारा जताए गए भरोसे से उत्साहित हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमने एक्रिलिक, ऊन-मिश्रित और अन्य विशेष प्रकार के धागों के क्षेत्र में विविध उत्पाद पोर्टफोलियो विकसित किया है। इसके साथ ही, विनिर्माण प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में अपनी क्षमताओं को भी मजबूत किया है। हमारा ध्यान हमेशा उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने, ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने और टेक्सटाइल उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप काम करने पर रहा है। हमें विश्वास है कि इस मजबूत आधार पर आगे बढ़ते हुए हमारे पास विकास की व्यापक संभावनाएं हैं और हम जिन बाजारों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वहां अपनी उपस्थिति को और अधिक मजबूत कर सकते हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button