आजमगढ़ में रिश्वतखोर दरोगा गिरफ्तार, 15 हजार रुपये मांगने का आरोप

Corrupt Sub-Inspector arrested in Azamgarh, accused of demanding ₹15,000."

आजमगढ़:निजामाबाद थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक उपनिरीक्षक को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी दरोगा पर मकान निर्माण कार्य शुरू कराने के नाम पर 15 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम क्यामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहाँ निवासी शहजाद अहमद ने क्षेत्राधिकारी सदर के समक्ष शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि चौकी फरिहा पर तैनात उपनिरीक्षक परमात्मा यादव उनसे निर्माण कार्य शुरू कराने के एवज में ₹15,000 की मांग कर रहे थे।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निजामाबाद थाना में मु0अ0सं0 116/26 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई।जांच के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में चौकी प्रभारी फरिहा उपनिरीक्षक चित्रांशु मिश्रा एवं पुलिस टीम ने आरोपी उपनिरीक्षक परमात्मा यादव को थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button