Azamgarh news :किशोरी से छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोपी चेवता चौराहा से गिरफ्तार

किशोरी से छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोपी चेवता चौराहा से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना कप्तानगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 08.05.2026 को समय करीब 05:30 बजे बृजेश यादव पुत्र मुक्तिनाथ यादव उसका पीछा करते हुए बदतमीजी कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी द्वारा हाथ पकड़कर खींचने, मोबाइल नम्बर मांगने, शादी करने का दबाव बनाने तथा मना करने पर धमकी देने का आरोप लगाया गया। पीड़िता द्वारा किसी प्रकार वहाँ से भागकर दुकान पर जाने के बावजूद आरोपी वहाँ भी पहुँच गया तथा अभद्र व्यवहार किया। बाद में पीड़िता के पिता की दुकान पर पहुँचकर आरोपी द्वारा गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गयी।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 137/2026 धारा 75(2), 351(3), 352 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अमन तिवारी को सुपुर्द की गयी।

आज दिनांक 13.05.2026 को उ0नि0 अमन तिवारी मय हमराह का0 विपिन कुमार पाण्डेय द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र मुक्तिनाथ यादव निवासी ग्राम चेवता थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 33 वर्ष को चेवता चौराहा के पास से समय करीब 12:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button