आजमगढ़:घर से नहीं निकल पा रहे वृद्ध दंपति के घर पहुंची स्वास्थ्य टीम, बनाया आयुष्मान कार्ड

एक माह से बीमार चल रहे वृद्ध का किया स्वास्थ्य परीक्षण, आशा कार्यकर्ता की सूचना पर तत्काल पहुंची टीम

गंभीरपुर /आजमगढ़। सेवा संकल्प माह के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मानवीय पहल करते हुए चलने-फिरने में असमर्थ वृद्ध दंपति के घर पहुंचकर उनका आयुष्मान कार्ड बनाया और स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से वृद्ध दंपति को सरकारी स्वास्थ्य योजना का लाभ घर बैठे मिल सका।मुहम्मदपुर ब्लॉक के ग्राम रानीपुर रजमो निवासी करीब 72 वर्षीय चंद्रमोहन और उनकी पत्नी सुमित्रा शारीरिक रूप से असमर्थ होने के कारण अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए थे। वहीं चंद्रमोहन पिछले करीब एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे। इसकी जानकारी क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता किरण ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दी।मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर विशेष मेडिकल टीम गठित की गई। टीम ने लाभार्थी के घर पहुंचकर दोनों का आयुष्मान कार्ड जनरेट किया। साथ ही चंद्रमोहन का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी।टीम में डॉ. रोहित मिश्रा, फार्मासिस्ट सुनील विश्वकर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गौरव मिश्रा, लैब टेक्नीशियन मुकुंद और आशा कार्यकर्ता किरण शामिल रहीं।स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से वृद्ध दंपति को घर बैठे सरकारी स्वास्थ्य सुविधा और आयुष्मान योजना का लाभ मिला। परिजनों ने स्वास्थ्य टीम का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button