Azamgarh news :अनुदानित बीज एवं निःशुल्क बीज मिनीकिट के वितरण हेतु ई-लाटरी सम्पन्न
अनुदानित बीज एवं निःशुल्क बीज मिनीकिट के वितरण हेतु ई-लाटरी सम्पन्न

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कृषि विभाग द्वारा अनुदानित दर पर निःशुल्क वितरित किये जाने वाले खरीफ फसलों के विभिन्न बीजों का वितरण पहले आओ-पहले पाओं के स्थान पर ई-लाटरी कराये जाने के शासन के निर्देश दिये गये है, जिसके क्रम में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षत खटाना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय गठित कार्यकारी समिति की उपस्थिति में फसलवार/विकास खण्डवार दिनांक 15 अप्रैल 2026 से दिनांक 10 मई 2026 तक पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक बुकिंग कियेे गये बीजों का ई-लॉटरी के माध्यम से कृषकों चयन किया गया। जिसमें 824 कृषकों को आटो कन्फर्म तथा 592 कृषकों (ढैचा 426, धान 108, उर्द 16, मूूंग के 14 उर्द मिनीकिट 17 मंूग मिनीकिट 11) का ई लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया है।
इसके सम्बन्ध में उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि चयनित कृषकों को कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर एस0एम0एस0 के माध्यम से बुकिंग कन्फर्म की सूचना प्रसारित कर दी गयी है। समस्त चयनित कृषको से अनुरोध है कि अपने सम्बन्धित राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज निर्धारित समयावधि अन्तर्गत क्रय/प्राप्त करना सुनिश्चित करें।



