Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने कराया वापस
साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सरायमीर क्षेत्र निवासी आवेदक मुदब्बिर पुत्र जुल्करनैन निवासी बीनापारा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा एनसीआरपी पोर्टल 1930 के माध्यम से शिकायत संख्या- 33102260043758 दर्ज करायी गयी कि अज्ञात फ्रॉडेस्टर द्वारा पत्तल-दोना व्यवसाय में लाभ का लालच देकर उनसे कुल ₹9,750 की साइबर ठगी कर ली गयी।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर थाना सरायमीर पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंक को तत्काल मेल प्रेषित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप फ्रॉड की गयी धनराशि में से ₹9,691 होल्ड कराया गया। तत्पश्चात आवेदक को मा0 न्यायालय से कोर्ट ऑर्डर प्राप्त करने हेतु अवगत कराया गया। आवेदक द्वारा न्यायालय आदेश प्रस्तुत किये जाने के उपरान्त साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा पुनः सम्बन्धित बैंक से समन्वय स्थापित कर दिनांक 14.05.2026 को आवेदक के खाते में ₹9,691 की धनराशि वापस करायी गयी।



