Azamgarh news:आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh News: Major Action by Azamgarh Police; Accused of Molesting a Minor Arrested

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी, अभद्र व्यवहार एवं मारपीट के मामले में सरायमीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों और मनचलों में हड़कंप मचा हुआ है।
Azamgarh news:आजमगढ़ पुलिस ने छिनैती की घटना का किया खुलासा, दो बाल अपचारी पकड़े गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 मई 2026 को थाना सरायमीर में एक तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसमें आरोपी द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सरायमीर में मु0अ0सं0 121/2026 धारा 75, 115(2) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
दर्द’ से छलका माधव एस राजपूत का दर्द, बोले- ‘यह गाना मेरी जिंदगी के सबसे करीब है.
थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में आज दिनांक 17 मई 2026 को उ0नि0 हरिकेश शर्मा एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कमालपुर मोड़ के पास से वांछित आरोपी आकाश चौहान पुत्र राजदेव चौहान निवासी कटघर जलाल थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 27 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया।
Azamgarh news:अज्ञात वाहन की टक्कर से दो विद्युत पोल टूटे 8 घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित
गौरतलब है कि जब से थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे ने सरायमीर थाने का कार्यभार संभाला है, तब से अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, गुंडों और माफियाओं के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उनके नेतृत्व में सरायमीर पुलिस अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। क्षेत्र की जनता भी पुलिस की इस कार्यशैली की सराहना कर रही है।
देशहित में बड़ा त्याग:पहले मेरे प्रधानमंत्री, फिर फ्रांस-अनिल मिश्रा के फैसले ने जीता देश का दिल
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 हरिकेश शर्मा, हे0का0 अमेरिका यादव तथा रि0आ0 रविन्द कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



