Azamgarh news:अज्ञात वाहन की टक्कर से दो विद्युत पोल टूटे 8 घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित
Azamgarh News: Two Electric Poles Snapped After Being Struck by Unidentified Vehicle; Power Supply Disrupted for 8 Hours.

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद में विद्युत उपकेंद्र पटवारी जाने वाली विद्युत सप्लाई का श्रीनगर सियरहां स्थित बाजार में विगत रात को किसी अज्ञात वाहन ने विद्युत पोल को टक्कर मार दी जिससे दो विद्युत पोल टूट कर धराशाई हो गए रात्रि भ्रमण पर निकली बिलरियागंज थाने की पुलिस ने इसकी सूचना विद्युत उप केंद्र पटवध कौतुक के कर्मचारियों को दी गई। सूचना मिलते ही कर्मचारियों द्वारा विद्युत सप्लाई बंद कर दिया गया दूसरे दिन विद्युत विभाग के कर्मचारियों की तत्परता से विद्युत पोल बदलकर विद्युत व्यवस्था बहाल की गई।इस उम्मस भरी गर्मी में उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ा।



