Azamgarh News: मुख्यमंत्री जी द्वारा अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

मुख्यमंत्री जी द्वारा अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम का जनपद में हुआ सजीव प्रसारण

Azamgarh News: फर्जी मतदाता सूची तैयार कर चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर व्यापक सुधार और नवाचार किए जा रहे हैं

अनुदेशकों की मानदेय वृद्धि 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार करने पर अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया

मानदेय में वृद्धि सहित ₹5 लाख तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा,महिला अनुदेशकों को मानदेय सहित 06 माह का मातृत्व अवकाश का मिलेगा लाभ

आजमगढ़ 17 मई 2026/

मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों की मानदेय वृद्धि (01 अप्रैल, 2026 से ₹9,000 से बढ़ाकर ₹17,000 प्रतिमाह) के उपलक्ष्य में अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण किया गया। जनपद में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हरिऔध कला केंद्र में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित अनुदेशक व शिक्षकों ने प्रसारण कार्यक्रम को देखा व सुना।

 

प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ शिक्षाकर्मियों के सम्मान, हित संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा हेतु निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बेहतर शिक्षा,उन्नत भविष्य…।

 

प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर व्यापक सुधार और नवाचार किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो तथा शिक्षकों को सम्मानजनक वातावरण प्रदान करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जाए।

 

इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों की मानदेय वृद्धि (01 अप्रैल, 2026 से ₹9,000 से बढ़ाकर ₹17,000 प्रतिमाह) के उपलक्ष्य में ‘अनुदेशक सम्मान समारोह’ एवं चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के अनुदेशकों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहा गया।

Azamgarh News: हीट वेव एवं लू प्रकोप के संबंध में अलर्ट एवं जारी एडवाइजरी: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आजमगढ़* 

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 24,717 अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि सहित ₹5 लाख तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधा,महिला अनुदेशकों को मानदेय सहित 06 माह का मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा।

 

मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने बताया कि

प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक शिक्षा प्रणाली, प्रशिक्षित शिक्षकों और बेहतर संसाधनों के माध्यम से उत्तर प्रदेश का शिक्षा तंत्र नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है, जिससे प्रदेश के विद्यार्थियों का भविष्य और अधिक उज्ज्वल एवं सशक्त बन रहा है।

 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने जानकारी देते हुए बताया है जनपद के 798 अनुदेशको को समारोह में सम्मानित कर एवं मानदेय वृद्धि का चेक वितरण किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारीगण, कार्यालय बीएसए स्टाफ सहित शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button