Azamgarh News: फर्जी मतदाता सूची तैयार कर चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय

फर्जी मतदाता सूची तैयार कर चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा कर निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने के मामले में थाना जीयनपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्तों ने बीएलओ, सुपरवाइजर एवं अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर मतदाता सूची में अवैध रूप से नाम जोड़ने और हटाने का कार्य किया।

Azamgarh News: आजमगढ़ में उर्वरक धनराशि गबन का आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस के अनुसार, 16 मई 2026 को तहसील सगड़ी में तैनात एक राजस्व निरीक्षक ने थाना जीयनपुर में तहरीर देकर बताया कि विकास खंड अजमतगढ़ से जमा पंचायत चुनाव संबंधी पांडुलिपियों की जांच के दौरान फर्जी हस्ताक्षरयुक्त दस्तावेज मिले। जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने मिलकर बीएलओ, सुपरवाइजर तथा अन्य अधिकारियों के हस्ताक्षर की नकल कर मतदाता सूची में हेरफेर किया, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हुई और शासकीय क्षति भी हुई।

इस मामले में थाना जीयनपुर पर मुकदमा संख्या 0220/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उपनिरीक्षक दलप्रताप सिंह द्वारा विवेचना की जा रही है।

Azamgarh News: आजमगढ़ में जानलेवा हमला करने वाले तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने शनिवार को बागखालिस नहर पुलिया के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अक्षय कुमार निवासी छत्तरपुर दलेल थाना जीयनपुर, संतोष कुमार भाष्कर निवासी जमुआ हरिराम थाना मुबारकपुर तथा नदीम अहमद निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दलप्रताप सिंह, कांस्टेबल बुटाई शाह, कांस्टेबल सत्यम सिंह, कांस्टेबल कर्णजीत विश्वकर्मा एवं महिला कांस्टेबल संजना राय शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button