Palamu news: डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल में शुरू हुआ समर कैंप का आयोजन

Palamu News: Summer Camp Begins at Dedicated Premier School

मेदिनीनगर। सुदना स्थित डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ समर कैंप 2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं रिबन काटकर चीफ गेस्ट विद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्वेता कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एम.डी. आई. कॉलेज के प्रशासनिक हेड रविशंकर दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए समर कैंप को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
समर कैंप के पहले दिन बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
नन्हे बच्चों के लिए जुंबा डांस, एरोबिक्स, क्राफ्ट, ड्राइंग, एरो एक्टिविटी और रसना पार्टी जैसी गतिविधियां रखी गईं, वहीं बड़े बच्चों के लिए राइफल शूटिंग, क्राफ्ट, ट्रेजर हंट, ताइक्वांडो और विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया।
सभी बच्चे पीले रंग की आकर्षक पोशाक में विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरा स्कूल परिसर पीले रंग की चमक से जगमगा उठा। बच्चों की मुस्कान और उत्साह ने वातावरण को और भी खुशनुमा बना दिया।
लंच बॉक्स में बच्चों के लिए इडली और चटनी की व्यवस्था की गई थी, जिसका बच्चों ने खूब आनंद लिया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समर कैंप के पहले दिन का आयोजन बच्चों के लिए यादगार और आनंदमय साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button