Azamgarh News: चाकू से जानलेवा हमला करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद*

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

*थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़*

 

*➡️ चाकू से जानलेवा हमला करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद*

*➡️ कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घायल युवक पर हमला करने वाले अभियुक्त को भेजा गया न्यायालय*

Azamgarh News: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को आजमगढ़ में क्रिटिकल टीम प्रभारियों का पुनः प्रशिक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा चाकू से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

Azamgarh News: चाकू से जानलेवा हमला करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद*

उल्लेखनीय है कि वादी नागेन्द्र यादव पुत्र स्व0 सर्वजीत यादव निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 17.05.2026 को उनके बड़े भाई रविन्द्र यादव बंशी बाजार में सामान लेने गये थे, जहां गांव के ही संदीप उर्फ बउवा यादव पुत्र स्व0 रामअधार यादव निवासी तलिया उकरौड़ा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू लगने से रविन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा रेफर किये जाने पर उनका उपचार ग्लोबल हॉस्पिटल आजमगढ़ में चल रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 242/2026 धारा 109(1), 352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।

Azamgarh News: पेट्रोल पम्प पर जानलेवा हमला करने वाले 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद*

विवेचना के क्रम में दिनांक 18.05.2026 को उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप यादव उर्फ बउआ पुत्र रामअधार यादव निवासी तलिया उकरौड़ा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को उकरौड़ा देशी शराब ठीके के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

➤ संदीप यादव उर्फ बउआ पुत्र रामअधार यादव निवासी तलिया उकरौड़ा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 22 वर्ष।

*बरामदगी का विवरणः-*

➤ घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू।

*पंजीकृत अभियोगः-*

➤ मु0अ0सं0 242/2026 धारा 109(1), 352 बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*

➤ उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति मय हमराह

थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button