Azamgarh news :आजमगढ़ पुलिस को मिली नई मजबूती, डीआईजी सुनील कुमार सिंह व एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में आधुनिक सुविधाओं से लैस भवनों का लोकार्पण
Azamgarh News: Azamgarh Police Receives a Major Boost; Buildings Equipped with Modern Amenities Inaugurated Under the Leadership of DIG Sunil Kumar Singh and SSP Dr. Anil Kumar.

आजमगढ़। पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में आजमगढ़ पुलिस को एक बड़ी सौगात मिली है। पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा थाना कप्तानगंज में नवनिर्मित आदर्श आरक्षी बैरक एवं मिशन शक्ति केन्द्र का भव्य उद्घाटन किया गया। साथ ही थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवनिर्मित बड़सरा खालसा पुलिस चौकी का भी विधिवत लोकार्पण संपन्न हुआ।
लगभग 101.85 लाख की लागत से निर्मित इन आधुनिक भवनों का निर्माण उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड द्वारा कराया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ये भवन पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Azamgarh News: साइबर फ्रॉड गिरोह का सदस्य लखनऊ से गिरफ्तार, लाखों की ठगी मामले में कार्रवाई
उद्घाटन अवसर पर डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पुलिसिंग केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के साथ विश्वास और संवाद स्थापित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को संवेदनशील, अनुशासित एवं जनहितकारी पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया।
Azamgarh News: ओवरटेक के विवाद में चली गोलियां, युवक गंभीर रूप से घायल
आधुनिक संसाधनों और बेहतर आधारभूत संरचना से पुलिस बल की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने नवनियुक्त आरक्षियों से संवाद करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी तथा आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर, अंडर ट्रेनिंग आईपीएस श्री प्रेम सुख दरिया सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Azamgarh News: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को आजमगढ़ में क्रिटिकल टीम प्रभारियों का पुनः प्रशिक्षण
नवनिर्मित भवनों में कार्यालय, बैरक, शौचालय, किचन, मेस स्टोर, मालखाना, पुरुष एवं महिला हवालात, कम्प्यूटर कक्ष तथा शस्त्रागार जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे पुलिस कर्मियों को आधुनिक एवं व्यवस्थित कार्यस्थल मिलेगा, जो बेहतर पुलिसिंग में सहायक सिद्ध होगा।
Azamgarh News: विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय में चला व्यापक स्क्रीनिंग अभियान*
डीआईजी सुनील कुमार सिंह एवं एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के कुशल नेतृत्व में आजमगढ़ पुलिस लगातार जनहित एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है, जिसकी आमजन में व्यापक सराहना हो रही है।



