Chatra News : 21 से 23 मई तक जिले के सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा
Chatra News: Special Gram Sabhas to be held in all the district's Panchayats from May 21 to May 23.
DMFT अंतर्गत पंचायतों की आवश्यकता आधारित योजनाओं का होगा चयन
Latehar News: कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण एवं योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी
चतरा: जिला प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु DMFT मद अंतर्गत PMKKKY मार्गदर्शिका के अनुसार जिले के सभी पंचायतों में 21 मई से 23 मई 2026 तक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा के माध्यम से पंचायतों की आवश्यकता आधारित वार्षिक कार्य योजना तैयार करते हुए जनोपयोगी एवं कल्याणकारी योजनाओं का चयन किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कौशल विकास एवं आजीविका, कृषि, पशुपालन, आधारभूत संरचना एवं सिंचाई से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाएगा।
Ranchi News: Fuel Dispensing Continues Without Restrictions Across Jharkhand
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा वरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई है। पंचायत सचिवों को ग्राम सभा आयोजन से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विशेष ग्राम सभा के दौरान पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक योजनाओं का चयन किया जाएगा। ग्राम सभा में पारित योजनाओं का कार्यवाही पंजी भी संधारित किया जाएगा।
Mau news:निदेशक तकनीकी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने मधुबन में उपभोक्ताओं से संवाद कर जानी समस्या।
जिले की कुल 154 पंचायतों के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं। जिला स्तरीय पदाधिकारी पंचायतों का निरीक्षण करते हुए कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे। उप विकास आयुक्त-सह-सदस्य सचिव, DMFT श्री अमरेन्द्र कुमार सिन्हा को कार्यक्रम का समग्र प्रभार सौंपा गया है।
जिला प्रशासन ने बताया कि ग्राम सभा के माध्यम से अतिरिक्त वर्ग कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, शौचालय, आवासीय विद्यालय, आंगनबाड़ी सुदृढ़ीकरण, स्वरोजगार, महिला समूह सशक्तीकरण, कोल्ड स्टोरेज, वृक्षारोपण, पशुपालन, सड़क, पुल-पुलिया एवं सिंचाई जैसी विकासात्मक योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
21 मई को जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित पंचायतों में विशेष ग्राम सभा सह शिविर का आयोजन किया जाएगा। चतरा प्रखंड अंतर्गत लेंम, जांगी, गंधरिया, ब्रह्मणा, बरैनी, दरियातु, देवरिया एवं मोकतमा पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं गिद्धौर प्रखंड के गिद्धौर, बारिसाखी एवं मंझगांवा पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित होगी।
हंटरगंज प्रखंड के जोलडीहा, गेरूआ, औरू, बलूरी, डाहा, लेंजवा, दंतार, पैनीकला एवं कटैया पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत घोड़दौड़, एघारा, सिजूआ, हुमाजांग, भरही, योगियारा, टंडवा, रामपुर एवं प्रतापपुर पंचायतों को शामिल किया गया है।
कुंदा प्रखंड के कुंदा, सिकिदाग, मरगड़ा, बैधाडीह एवं नवादा पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन होगा। लावालौंग प्रखंड अंतर्गत रिमी, सिलदाग, मंधनिया एवं लमटा पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे।
सिमरिया प्रखंड के जिरवाखुर्द, जांगी, डाडी, जबड़ा, चोपे, पगार, कसारी एवं ईचाक पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित होगी। इटखोरी प्रखंड के कोनी, परसौनी, धुना, इटखोरी, टोनाटांड़ एवं पितीज पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसी प्रकार मयूरहंड प्रखंड के कदगांवांकला, मयूरहंड, फूलांग, हुसिया एवं पेटादरी पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत बैंगोकला, कैण्डीनगर, कोल्हैया, बकचुंबा एवं तुलबुल पंचायतों को शामिल किया गया है। वहीं पथलगड्डा प्रखंड के नावाडीह, बरवाडीह, सिंघानी एवं नोंनगांव, मेराल पंचायतों तथा टंडवा प्रखंड के राहम, मिश्रौल, गाड़ीलोंग, नावाडीह उर्फ तेलियाडीह, सराढू, कबरा एवं बचरा उत्तरी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।



