महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम

The Narmada Story’ Anthem Echoes with Patriotism, Courage and Struggle 

खाकी की हुंकार और नारी शक्ति का जज़्बा दिखाता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का दमदार एंथम
मुंबई: देशभक्ति, साहस, संघर्ष और महिला सशक्तिकरण की भावना से ओतप्रोत फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ का दमदार एंथम रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मध्य प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म का यह जोशीला गीत महिला पुलिस बल के साहस, समर्पण और खाकी के सम्मान को बेहद प्रभावशाली अंदाज़ में प्रस्तुत करता है। खास बात यह है कि फिल्म में मुख्य भूमिका रीयल लाइफ़ आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद निभा रही हैं, जिनकी दमदार मौजूदगी एंथम को और भी वास्तविक और प्रेरणादायक बना देती है।
गीत की शुरुआत वीर रस से भरी पंक्तियों के साथ होती है, जो हर भारतीय के भीतर देशभक्ति और सम्मान की भावना जगाती हैं। एंथम में सिमाला प्रसाद अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती दिखाई देती हैं, वहीं लापता लड़कियों के पोस्टर और लगातार छापेमारी के दृश्य फिल्म के गंभीर सामाजिक मुद्दे की ओर इशारा करते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल पुलिस कांस्टेबल की भूमिका में प्रभाव छोड़ती हैं, जबकि ज़रीना वहाब और अश्विनी कालसेकर महिला संघर्ष और भावनात्मक दृश्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराती हैं।
निर्देशक ज़ैगम इमाम ने इस एंथम को महिला शक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को समर्पित बताया है। एबी इन्फ़ोसॉफ़्ट क्रिएशन और गोल्डन रेशियो के बैनर तले बनी यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Mumbai : The powerful anthem of ‘The Narmada Story’, filled with patriotism, courage, struggle and women empowerment, has become the talk of the town soon after its release. Set against the backdrop of Madhya Pradesh, the energetic anthem pays a grand tribute to the bravery, dedication and spirit of women police officers while celebrating the pride of the khaki uniform. What makes the film even more special is the presence of real-life IPS officer Simala Prasad in the lead role, whose commanding screen presence adds authenticity and inspiration to the anthem.
The anthem begins with powerful lines infused with valor and patriotism, instantly igniting a sense of pride among viewers. Simala Prasad is seen taking action against criminals, while visuals of missing girls’ posters and continuous police raids hint at the film’s sensitive social subject. National Award-winning actress Anjali Patil leaves a strong impact as a police constable, while Zarina Wahab and Ashwini Kalsekar powerfully portray emotional struggles and women-led resistance.
Director Zaigham Imam has described the anthem as a tribute to women power and duty. Produced under the banners of AB Infosoft Creation and Golden Ratio, ‘The Narmada Story’ is slated to release in theatres on June 12.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button