15 साल बाद फिर लौटी शाहरुख-करीना की जोड़ी, ‘डैडी कूल’ में स्वैग और डांस का धमाका!

15 साल बाद शाहरुख-करीना की जोड़ी का धमाकेदार कमबैक

मुंबई : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और करीना कपूर खान की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बनाने आ गई है। फिल्म ‘किंग’ के नए गाने ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)’ में दोनों सितारे अपने जबरदस्त डांस मूव्स, शानदार स्वैग और बेमिसाल अंदाज से डांस फ्लोर पर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। करीब 15 साल बाद पर्दे पर साथ आई इस लोकप्रिय जोड़ी की वापसी ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

‘हाउस ऑफ इंस्टाग्राम 2026’ में 700 से अधिक कंटेंट क्रिएटर्स की मौजूदगी में अनावरण हुआ यह गाना अब ज़ी म्यूजिक कंपनी और टी-सीरीज के यूट्यूब चैनलों पर उपलब्ध है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ‘किंग’ का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख-करीना की यह वापसी फिल्म की सबसे बड़ी आकर्षणों में से एक बन गई है।

‘तू मिल जाए’ के रोमांटिक और एक्शन से भरपूर अंदाज के बाद ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)’ शाहरुख के एक नए रंग से रूबरू कराता है। करीना का स्टाइलिश अंदाज और शाहरुख का चिरपरिचित आकर्षण गाने को खास बनाते हैं। बोनी एम. के ग्लोबल हिट को सचिन-जिगर ने नए बॉलीवुड रंग में ढाला है। अरिजीत सिंह और शिल्पा राव की आवाज तथा वैभवी मर्चेंट की ऊर्जावान कोरियोग्राफी इसकी रौनक बढ़ाती है। कुमार के हिंदी बोल गाने को नया अंदाज देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button