घोसी में शिक्षकों ने साइकिल रैली निकाल कर – ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को किया जागरूक
Mau news
घोसी।मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर घोसी नगर के मझवारा मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों, शिक्षिकाओं ने डायरेक्टर के नेतृत्व में साइकल से नगर का भ्रमण कर तेल बचाने एवं स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया।
पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की वैश्विक संकट के बीच भावनपुरघोसी के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंगलवार को साइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। “साइकिल अपनाओ, पेट्रोल बचाओ” और “ईंधन है अनमोल खजाना, व्यर्थ इसे ना गवाना”, स्वदेशी अपनाना है,जैसे नारों के साथ निकली यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान शिक्षकों ने लोगों से छोटी दूरी तय करने के लिए साइकिल के उपयोग की अपील की।
Mau news:निदेशक तकनीकी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम ने मधुबन में उपभोक्ताओं से संवाद कर जानी समस्या।
रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर नगर के मझवारा मोड़, डाक बंगला मोड़ आदि प्रमुख तिराहे, बाजारों और विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लिए हुए थे। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और इस पहल की सराहना की।
विद्यालय परिसर प्रबंधक गौतम जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खपत रोकने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक करना है। लोगों से अपील है कि कम दूरी जाने, रोजमर्रा के सामान आदि लेने के लिए साइकिल या इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग करें। स्वदेशी अपनाने की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेकआदित्य, ज्वाइंटडायरेक्टर गरिमाजायसवाल, रेजिडेंशियल डायरेक्टर गौतमजायसवाल और दीपिकाजायसवाल ने कहा कि साइकिल न केवल ईंधन बचाने का माध्यम है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में अधिक से अधिक साइकिल के उपयोग की अपील की।
घोसी पुलिस ने दस हजार के इनामिया गैंगस्टरएक्ट में वांछित मसूद अख्तर को किया गिरफ्तार।
रैली में प्रिंसिपल डॉ. कमलापति ठाकुर और सीनियर कोऑर्डिनेटर श्रीमती अंजली ठाकुर के नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान अमित, बृजेशयादव, विवेक, कमलेश, मोहम्मद अंसारी, मृत्युंजय दुबे, सुनील, विजय अमर, सौरभ, अर्पिता, प्रियंका, रागिनी सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।



