Azamgarh News:थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा की अगुवाई में जहानागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52.607 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
मुखबिर की सूचना पर खुद संभाली कमान, घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा; पल्सर मोटरसाइकिल भी सीज
आजमगढ़ जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थानाध्यक्ष जहानागंज अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम सीही में घेराबंदी कर बृजेश राजभर उर्फ धरमू राजभर (40 वर्ष), निवासी जानकीपुर, थाना तहबरपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 52.607 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सीही में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में पांच बंडलों और खुले पैकेटों में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ थाना जहानागंज में मु0अ0सं0 248/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 में थाना बिलरियागंज में भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था।



