कॉलेज परिसर में दिखा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू*
Python Spotted on College Campus; Forest Department Safely Rescues It
*कॉलेज परिसर में दिखा अजगर, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू*
बुरहानपुर से रूपेश वर्मा कि खास रिपोर्ट
*- ठा. शिवकुमारसिंह मेमोरियल कॉलेज झिरी में मचा हड़कंप, जंगल में छोड़ा गया अजगर*
बुरहानपुर। ठाकुर शिवकुमारसिंह मेमोरियल कॉलेज, झिरी परिसर में बुधवार को अजगर दिखाई देने से कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार कॉलेज की प्रिंसिपल स्मिता हजारे ने कॉलेज कैंपस में अजगर दिखाई देने की सूचना वन मंडलाधिकारी विद्याभूषण सिंह को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग तत्काल सक्रिय हुआ और रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया गया। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे झिरी क्षेत्र के जंगल में प्राकृतिक वातावरण में सही सलामत छोड़ दिया गया।
रेस्क्यू अभियान में परिक्षेत्र सहायक रितेश यादव, वनरक्षक पंकज हरने एवं आमिर खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से कॉलेज परिसर में मौजूद विद्यार्थियों और स्टाफ ने राहत महसूस की।



