कांग्रेस ने शहीद दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि*

*कांग्रेस ने शहीद दिवस के रूप में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि*
*-चित्र पर माल्यार्पण कर लगाए जय-जयकार के नारे*
*-सूचना एवं तकनीकी क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान से ही आज डिजिटल इंडिया का सपना संभव* रिंकु टाक

बुरहानपुर. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कमल चौराहे पर स्थित राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि देश के सूचना एवं तकनीकी क्षेत्र में राजीव गांधी का योगदान अपूर्व रहा है। उनके दूरदर्शी विचारों और अथक प्रयासों के कारण ही आज डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो पाया है। राजीव गांधी ने देश को चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया और आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने संचार क्रांति के माध्यम से देश के हर कोने को जोड़ने का काम किया, जिससे सूचना का प्रवाह सुगम हुआ और आमजन तक पहुंच बढ़ी। उनके कार्यकाल में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने के भी महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति मिली और स्थानीय स्वशासन को मजबूती मिली।
*शहीद दिवस के रूप में मनाई जयंती*
मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि कांग्रेस हर साल 21 माई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाती हैं। राजीव गांधी ने युवाओं को सशक्त करने और उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाने पर विशेष जोर दिया था। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों, नीतियों और देश के प्रति उनके बलिदान को याद किया। कांग्रेसियों ने एक स्वर में राजीव गांधी के योगदान को सराहा और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर जय-जयकार के नारे लगाए। इस प्रोग्राम में यह लोग शामिल रहेरिंकू टाक, हमीद काजी, सलीम कॉटन वाला, हर्षराज देवड़ा,अनीता यादव,मुज्जू मीर, हमीद डायमंड,दीपक जंगाले, अर्जुन जंगाले, रफीक मंसूरी, रजनी चौहान,मीनाक्षी महाजन, शेख आरिफ, शेख असगर, डॉ हारून, संतोष ससाने, रियाज उल हक, जिया उल हक, वसीम बक्श, अरुण जोशी, असलम खान,शैली कीर,अकरम खान, राजकुमार मंजवानी,शहजाद नूर,मिथुन कडारे, योगेश पुनिवाला, साजिद अंसारी, प्रमोद जैन, मोहम्मद मर्चेंट,शेख रुस्तम आदि उपस्थित थे.|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button