Latehar News: मंडल कारा लातेहार में “लीगल एड हेल्प डेस्क” का भव्य शुभारंभ बंदियों और परिजनों को मुलाकात स्थल पर ही मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता
Latehar News: Grand Launch of "Legal Aid Help Desk" at Mandal Jail, Latehar—Inmates and Their Families to Receive Free Legal Assistance Directly at the Visitation Area.
लीगल एड हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ, बंदियों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता
लातेहार। नालसा एवं झालसा के निर्देश पर प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष श्री शेष नाथ सिंह ने किया उद्घाटन मुलाकात से न्याय तक’ संकल्पना को धरातल पर उतारने की अनूठी पहल शुरू हुई है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के दिशा-निर्देशानुसार आज मंडल कारा लातेहार के मुलाकात क्षेत्र में एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं कल्याणकारी पहल करते हुए लीगल एड हेल्प डेस्क का विधिवत शुभारंभ किया गया।
Jharkhand News: एक भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से नहीं छूटेगा : के. रवि कुमार
इस विशेष हेल्प डेस्क का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार श्री शेष नाथ सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस दूरदर्शी पहल का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद कैदियों और उनसे मिलने आने वाले उनके परिजनों को सीधे तौर पर विधिक सहायता प्रदान करना है। मुलाकात से न्याय तक की संकल्पना इस हेल्प डेस्क की मूल परिकल्पना और थीम मुलाकात से न्याय तक रखी गई है।
Latehar News: निर्माणाधीन होटल सील, एफआईआर दर्ज; संरक्षित क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन सख्त
इस संकल्पना के तहत जेल परिसर के मुलाकात क्षेत्र में आने वाले बंदियों के परिजनों को गंभीर और आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। अक्सर देखा जाता है कि जानकारी के अभाव में बंदियों के परिवार समय पर बेल, अपील या उचित कानूनी प्रतिनिधित्व हासिल नहीं कर पाते हैं। अब इस हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों के परिवारों को मुकदमों की स्थिति, मुफ्त सरकारी वकील की उपलब्धता और जमानत की प्रक्रियाओं के बारे में मौके पर ही सटीक काउंसलिंग और विधिक सहायता दी जाएगी।
हेल्प डेस्क के मुख्य कार्य एवं व्यवस्था। त्वरित विधिक मार्गदर्शन: बंदियों की जमानत और उच्च न्यायालयों में अपील के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया समझाना। निःशुल्क विधिक प्रतिनिधित्व: जिन बंदियों के पास निजी वकील नहीं हैं, उनके परिवारों को और के माध्यम से मुफ्त लीगल रिप्रेजेंटेशन दिलाना।
रोस्टर आधारित पीएलवी की प्रतिनियुक्ति: सुचारू संचालन के लिए कुल तीन (3) योग्य पैरा लीगल वालंटियर्स को रोस्टर के अनुसार जेल में नियुक्त किया गया है, जो नियमित रूप से मुलाकातियों की मदद करेंगे।
TIGER SHROFF’S YOUNG FAN HAS ONE LEG, ZERO LIMITS AND THE ACTION SUPERSTAR’S EVERY MOVE MEMORISED
मौके पर कई पदाधिकारी रहे उपस्थित रहें उद्घाटन के इस गरिमामयी अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के सचिव श्री शिवम चौरसिया ने इस डेस्क की रूपरेखा प्रस्तुत की और कहा कि यह व्यवस्था बंदियों के मानवाधिकारों की रक्षा और न्याय की सुलभता में मील का पत्थर साबित होगी। मौके पर मंडल कारा लातेहार के जेल अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए हर संभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया। इसके अतिरिक्त, चीफ एलएडीसीएस लातेहार, जेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैरा लीगल वालंटियर्स मुख्य रूप से उपस्थित थे।



