Palamu News: ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ रवाना
Palamu News: Awareness Chariot Flagged Off for Widespread Promotion of E-Kalyan Scholarship Scheme
पलामू । झारखंड सरकार द्वारा संचालित ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का लाभ जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित यह योजना उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की। साथ ही संबंधित शिक्षण संस्थानों एवं अधिकारियों को भी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Palamu News: अनाधिकृत मकान नियमितीकरण कराने का सुनहरा अवसर: अरुणा शंकर
Palamu News: जिला आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा में जन वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी बनाने पर दिया बल
जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शैक्षणिक संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जाएगी।
मोदीशाही : नाकामियों के लिए अब युद्घ की ओट
ई-कल्याण पोर्टल पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन से संबंधित निर्धारित तिथियां निम्न प्रकार हैं :
1. शैक्षणिक संस्थानों द्वारा ई-कल्याण पोर्टल पर पंजीकरण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि – 30 जून 2026
2. छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 31 जुलाई 2026
3. इंस्टिट्यूट नोडल ऑफिसर द्वारा आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि – 31 अगस्त 2026
4. जिला नोडल ऑफिसर द्वारा आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि – 30 सितंबर 2026
छात्र-छात्राओं को आवेदन करने से पूर्व आधार आधारित बैंक खाता KYC सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आवेदन में त्रुटिपूर्ण अथवा गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किए जाने की भी जानकारी दी गई है।ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं ई-कल्याण पोर्टल पर उपलब्ध है।



