Palamu News: जिला आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा में जन वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी बनाने पर दिया बल

Palamu News: Emphasis placed on making the Public Distribution System more transparent during the review of the District Supply Department's operations.

पलामू। सदर मेदिनीनगर एसडीएम सुलोचना मीणा ने सभागार में जिला आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने विभागीय योजनाओं की प्रगति, खाद्यान्न वितरण, राशन कार्ड डिजिटाइजेशन, ई-केवाईसी, लंबित आवेदनों के निष्पादन एवं डोर स्टेप डिलीवरी से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

Ranchi News: डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची सभी मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के साथ की जाएगी साझा

 

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 4 लाख 62 हजार 921 राशन कार्डधारी परिवार हैं तथा वर्तमान में 20 लाख से अधिक लाभुक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। मई 2026 के दौरान एनएफएसए अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ किया मैदानी निरीक्षण

समीक्षा के दौरान ई-केवाईसी की प्रगति, लंबित राशन कार्ड आवेदन, नए सदस्यों के नाम जोड़ने एवं अपात्र लाभुकों के नाम हटाने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जन वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।बैठक में विभिन्न प्रखंडों में खाद्यान्न वितरण, हरित राशन कार्ड योजना,

मस्जिद कमाल मौला-भोजशाला पर इंदौर हाईकोर्ट का आदेश : न निर्णय है, न न्याय ; न निदान है, न समाधान!

 

चना दाल एवं नमक वितरण तथा सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे तथा किसी भी स्तर पर अनियमितता नहीं हो।बैठक में जिला आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button