Azamgarh news :पुरानी रंजिश एवं जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो स्थानों पर हुए विवाद में कल 27 लोगों पर पुलिस ने शांति भंगके तहत किया कार्यवाही
पुरानी रंजिश एवं जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो स्थानों पर हुए विवाद में कल 27 लोगों पर पुलिस ने शांति भंगके तहत किया कार्यवाही

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाये जा रहे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 23.05.2026 को थाना जहानागंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पेवठा में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश तथा ग्राम बैलाकोल में दो पक्षों के बीच जमीन सम्बन्धी विवाद को लेकर आपस में कहासुनी एवं हाथापाई की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनों पक्ष नहीं माने तथा शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
जिस पर थाना जहानागंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 24 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस तथा 03 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का पालन करते हुए मा0 एसडीएम सदर न्यायालय भेजा गया।
ग्राम पेवठा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ में प्रथम पक्ष के अभियुक्त-
आजाद हिन्द पुत्र राकेश कुमार उम्र 21 वर्ष, बिन्दु देवी पत्नी राकेश कुमार उम्र 45 वर्ष, कौशल राम पुत्र रामवृक्ष उम्र 19 वर्ष, रामू पुत्र रामवृक्ष उम्र 32 वर्ष, नीलम पुत्री राकेश कुमार उम्र 19 वर्ष एवं रामवृक्ष पुत्र बाबूनन्दन उम्र 48 वर्ष निवासीगण ग्राम पेवठा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
ग्राम पेवठा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ में द्वितीय पक्ष के अभियुक्त-
जगधारी पुत्र जीताराम उम्र 40 वर्ष, सूजित पुत्र रामआश्रय उम्र 18 वर्ष, सौरभ कुमार पुत्र घूरभारी राम उम्र 18 वर्ष, शिवम कुमार पुत्र जगधारी राम उम्र 19 वर्ष, राजेश Kumar पुत्र सीताराम उम्र 40 वर्ष, गिरधारी राम पुत्र धनईराम उम्र 40 वर्ष, शिवा कुमार पुत्र जगधारी राम उम्र 21 वर्ष, सुनीता देवी पत्नी जगधारी राम उम्र 38 वर्ष एवं शकुन्तला देवी पत्नी रामआश्रय उम्र 40 वर्ष निवासीगण ग्राम पेवठा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
ग्राम बैलाकोल थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ में प्रथम पक्ष के अभियुक्त-
बालकेश पुत्र स्व0 गोमती उम्र 58 वर्ष, हरिहर पुत्र बालकेश राम उम्र 38 वर्ष एवं कुसुम पत्नी हरिहर उम्र 35 वर्ष निवासीगण ग्राम बैलाकोल थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
ग्राम बैलाकोल थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ में द्वितीय पक्ष के अभियुक्त-
चिन्ता देवी पत्नी सूबेलाल उम्र 38 वर्ष, सिन्कू पत्नी साधू उम्र 40 वर्ष, उर्मिला देवी पत्नी कौडिला उम्र 38 वर्ष, मोनू पुत्र कौडिला उम्र 18 वर्ष, अनीश पुत्र विकास उम्र 18 वर्ष, कौडिला पुत्र नन्दा राम उम्र 40 वर्ष, साधू पुत्र नन्दा राम उम्र 42 वर्ष, सूबे लाल पुत्र नन्दा राम उम्र 46 वर्ष एवं सूर्यदेव पुत्र नन्दा राम उम्र 52 वर्ष निवासीगण ग्राम बैलाकोल थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।



