Azamgarh news :हत्या जैसे गंभीर अपराध में 02 वांछित गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या जैसे गंभीर अपराध में 02 वांछित गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

महाराजगंज थाना अंतर्गत आनन्द यादव पुत्र रमेश यादव निवासी आराजी आमानी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ने अपने सहयोगियों राजमति पत्नी रामजनम निवासी शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ एवं सरोज यादव उर्फ ज्ञानमति पत्नी हरीगेन निवासी सिवान दयालगंज थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के साथ मिलकर एक आपराधिक गिरोह बना रखा था। गिरोह द्वारा आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ प्राप्त करने हेतु हत्या जैसे गंभीर अपराध कारित किये जाते थे, जिससे आमजन में भय एवं आतंक का माहौल व्याप्त था। इनके विरुद्ध कोई व्यक्ति आसानी से शिकायत अथवा गवाही देने का साहस नहीं करता था।

गिरोह की सक्रियता एवं आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ से अनुमोदन प्राप्त किया गया तथा दिनांक 22.05.2026 को प्र0नि0 अनुराग कुमार द्वारा थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 3(1), 2(ख)(i) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम पंजीकृत कराया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 ओमकार तिवारी द्वारा की जा रही है।

दिनांक 23.05.2026 को प्र0नि0 अनुराग कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 ओमकार तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त 1. आनन्द यादव पुत्र रमेश यादव निवासी आराजी आमानी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ एवं 2. राजमति पत्नी रामजनम निवासी शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को उनके घर से समय करीब 06:00 बजे गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button