Azamgarh news :पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी डंडा सहित गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी डंडा सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 21.05.2026 को वादी मुकदमा मोनू राजभर पुत्र संतलाल राजभर निवासी ग्राम महुँजा नेवादा थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 21.05.2026 को समय लगभग 01:00 बजे दिन में मुक्तीपुर पेट्रोल पम्प के पास पुरानी कहासुनी को लेकर पड़ोसी रवि राजभर, शनि, विकास, अभिषेक राजभर एवं अन्य लोगों द्वारा गाली-गलौज करते हुए वादी तथा उसके भतीजे यश पुत्र गुड्डू राजभर पर जान से मारने की नीयत से चाकू एवं पंच से हमला किया गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गये। घटना के सम्बन्ध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 178/2026 धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

दिनांक 23.05.2026 को उ0नि0 उमेशचन्द्र यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विजय शंकर उर्फ लालू पुत्र शिवपूजन निवासी ग्राम शिवपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को बड़गहन से समय करीब 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद डण्डा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button