Azamgarh news :नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला बाल अपचारी को पुराकोदई अंडरपास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाला बाल अपचारी को पुराकोदई अंडरपास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना अहिरौला अंतर्गत वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि अभियुक्त द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 84/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना उ0नि0 नितेश कुमार चौबे द्वारा की जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में दिनांक 27.05.2026 को उ0नि0 नितेश कुमार चौबे मय हमराह का0 विनोद कुमार यादव क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर सम्बन्धित मुकदमे से जुड़े एक बाल अपचारी उम्र करीब 17 वर्ष को पूराकोदई अण्डरपास/फुलवरिया अण्डरपास के पास से समय करीब 07:30 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button