आजमगढ़:बर्खास्त पुलिसकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, घर में मिला शव

पांच साल पहले अनुशासनहीनता और ड्यूटी से गैरहाजिरी के चलते पुलिस सेवा से हुआ था बर्खास्त, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के खराट गांव में बृहस्पतिवार देर शाम एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पंखे से लटकता शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतक की पहचान श्रीकांत राय उर्फ राजू (42) के रूप में हुई है। वह वर्ष 2014 में मृतक आश्रित कोटे से उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ था और उसकी तैनाती वाराणसी में थी। हालांकि, करीब पांच वर्ष पहले अनुशासनहीनता, लंबे समय तक बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और अत्यधिक मदिरापान की शिकायतों के चलते उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।ग्रामीणों के मुताबिक, श्रीकांत बृहस्पतिवार को शराब के नशे में घर पहुंचा था। बताया जाता है कि उसकी पत्नी पहले ही उसे छोड़कर दूसरी शादी कर चुकी थी। इसके बाद से वह घर पर ही रह रहा था। उसका छोटा भाई कृष्णकांत वर्ष 2019 बैच का पुलिसकर्मी है, जिसकी वर्तमान में प्रतापगढ़ जिले में तैनाती है।इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फील्ड यूनिट को मौके पर भेजा गया था। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button