स्वच्छ आजमगढ़-स्वच्छ उत्तरप्रदेश के लिए अमूल्य जीवन संस्था ने की अनूठी पहल

पैड यात्रा – सफर स्वच्छ सोच का” एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

लालगंज/आजमगढ़:उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों मे स्वच्छता व स्वास्थ्य सेवाओं मे आमजन को जागरूक करने के साथ ही उनकी सेवा मे अग्रसर संस्थाओ मे अग्रणी अमूल्य जीवन संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर नेवादा में “पैड यात्रा  सफर स्वच्छ सोच का” एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

2029 की तैयारी में जुटी कांग्रेस:भारत जोड़ो से सत्ता जोड़ो तक, राहुल गांधी की रणनीति तेज

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल महामंत्री जयदीप श्रीवास्तव ने की तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अमूल्य जीवन संस्था की निदेशिका श्रीमती मोनिका मकराडिया ने की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोनिका मकराडिया ने महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (MHM), स्वास्थ्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने “एक रुपया – एक पैड” अभियान को बढ़ावा देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों पर महिलाओं को मात्र एक रुपये में सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Palamu News: जल संकट कोई दैवीय आपदा नहीं, कुप्रबंधन व दूरदर्शिता की कमी का परिणाम है

उन्होंने बताया कि यह अभियान 28 मई 2024 को “विश्व मासिक धर्म दिवस” के अवसर पर शुरू किया गया था। संस्था द्वारा अब तक 6 राज्यों में लगभग बीस हजार महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए जा चुके हैं।कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि “पैड यात्रा – सफर स्वच्छ सोच का” दिसंबर 2025 में लखनऊ से प्रारंभ हुई थी, जिसने लखनऊ से केरल तक के विभिन्न राज्यों को कवर किया है तथा यह यात्रा अभी भी निरंतर जारी है। इस यात्रा का उद्देश्य महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना एवं समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है ।

ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर फिल्म देखने पहुंची बीमार लड़की, ‘कृष्णावतारम’ से जुड़ी भावुक कहानियों ने छुआ दिल

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान राहुल सिंह जयदीप श्रीवास्तव,अजय कुमार सिंह ,अभिषेक चौरसिया,नजमा बेगम, मजूददीन निशा,इंदु देवी,गिरजा,हमीददुनिशा, शबनम सहित आदि उपस्थित रहे।सभी अतिथियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सम्मान के लिए चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button