संसार में अभी भी त्याग की पराकाष्ठा रखने वालों की कमी नहीं, इस वजह से उठाया ये घातक कदम

There is still no shortage of people in the world who have the highest level of sacrifice, hence this fatal step was taken.

*संसार में अभी भी त्याग की पराकाष्ठा रखने वालों की कमी नहीं

 

मध्य प्रदेश में एक शख्स ने कुल्हाड़ी से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया।

 

उसने ये कदम ऐसे समय में उठाया, जब उसके घर में बिटिया की शादी की तैयारियां चल रही थीं।

 

छतरपुर में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जहां एक शख्स ने साधु बनने के चक्कर में अपना ही प्राइवेट पार्ट काट दिया।

 

महाराजपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 भटीपुरा में एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने सनक में आकर कुल्हाड़ी से अपना ही प्राइवेट पार्ट काट डाला।

 

पीड़ित शख्स की पहचान भटीपुरा निवासी राममिलन यादव के रूप में हुई है।

 

हॉस्पिटल में एडमिट होते समय राममिलन ने बताया कि उसने भगवान का भजन करने के लिए और अपनी काम वासना को मिटाने के लिए प्राइवेट पार्ट काटा है।

 

उसने बताया कि गृहस्थ जीवन से मुक्त होने और जीवन में पाप न हो,

 

इस बात को ध्यान में रखते हुए उसने ये कदम उठाया।

 

राममिलन का कहना है कि वह अब गृहस्थ जीवन के बंधनों से मुक्त होना चाहता है।

 

उसने यह आत्मघाती कदम इसलिए उठाया ताकि उसके जीवन में आगे चलकर उससे कोई पाप न हो जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button