Jabalpur news:बिना फिटनेस और बीमा चल रहे ई-रिक्शा व ई-ऑटो की जांच, अधिकांश वाहन अनफिट मिले

Jabalpur News: E-rickshaws and e-autos running without fitness and insurance inspected, most vehicles found unfit

Jabalpur Madhya pradesh news:

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा और ई-ऑटो के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिकारी के अनुसार, संज्ञान में आया था कि बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा बिना फिटनेस, बिना बीमा और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के यात्रियों का परिवहन कर रहे हैं। इसी को देखते हुए 50 से अधिक ई-रिक्शा और ई-ऑटो की जांच की गई, जिनमें से फिट वाहनों और सही दस्तावेज वाले चालकों को रवाना किया गया, जबकि फिलहाल कोई चालानी कार्रवाई नहीं की गई।

जांच के दौरान सामने आया कि ई-रिक्शा और ई-ऑटो में परमिट अनिवार्य न होने के चलते मुख्य रूप से फिटनेस, बीमा और चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की पड़ताल की जा रही है। आरटीओ अधिकारी रिंकू शर्मा ने बताया कि जांचे गए लगभग 50 वाहनों में से ज्यादातर अनफिट पाए गए हैं और प्रथम दृष्टया करीब 35 वाहन पूरी तरह से अनफिट प्रतीत हो रहे हैं।

बाइट रिंकू शर्मा आरटीओ

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button