Azamgarh news :पॉक्सो एक्ट का नामजद आरोपी गिरफ्तार

पॉक्सो एक्ट का नामजद आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना पवई पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्त द्वारा रात्रि के समय घर में प्रवेश कर पीड़िता के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ की गई तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 128/2026 धारा 74/333/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

दिनांक 02.06.2026 को उ0नि0 ओमप्रकाश मिश्रा मय हमराह पुलिस बल के क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित नामजद अभियुक्त अर्जुन पुत्र रत्तीलाल,निवासी ग्राम कोहड़ा, थाना पवई, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष को बागबहार नहर पुलिया चौराहे के पास मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को घेराबंदी कर समय करीब 06:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button