हार्ट अटैक से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : डॉ. चंदन चौहान

Awareness is essential to prevent heart attacks: Dr. Chandan Chauhan

चंदन होमियो हॉल के चिकित्सक डॉ. चंदन चौहान ने कहा कि हृदय रोगों से बचाव के लिए नियमित जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि छाती में दर्द, सांस फूलना और अत्यधिक पसीना आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए,डॉ. चौहान ने कहा कि उनके पास हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित अनेक मरीज परामर्श के लिए आते हैं, जिन्हें बढ़िया इलाज किया जाता है, उन्होंने लोगों से तंबाकू से दूर रहने तथा रक्तचाप, मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने की अपील की।क्षेत्र के लोगों ने डॉ. चंदन चौहान की स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों और मरीजों के प्रति उनके समर्पित व्यवहार की सराहना की है।

 

बिंद्रा बाजार (आजमगढ़)। चंदन होमियो हॉल, बिंद्रा बाजार के चिकित्सक डॉ. चंदन चौहान ने कहा कि हार्ट अटैक विश्व में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। उन्होंने बताया कि दिल का दौरा मुख्य रूप से हृदय को रक्त पहुंचाने वाली धमनियों में रुकावट आने के कारण होता है। यह रुकावट रक्त के थक्के, धमनियों में ऐंठन या लंबे समय से जमा वसा (फैट) के कारण उत्पन्न हो सकती है।

चार साल बाद उत्तराखंड में राहुल गांधी का दमदार आगमन, 2027 की लड़ाई का करेंगे आगाज़

डॉ. चौहान ने बताया कि मोटापा, धूम्रपान, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल तथा परिवार में हृदय रोग का इतिहास हार्ट अटैक के प्रमुख जोखिम कारक हैं। उन्होंने कहा कि छाती में दर्द, जबड़े या हाथ तक दर्द का फैलना, सांस फूलना, अत्यधिक पसीना आना और मतली जैसे लक्षणों को गंभीरता से लेना चाहिए तथा समय पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

कपास आयात का खेल:किसान हारे, कारोबारी जीते,किसकी उंगलियां घी में?

उन्होंने लोगों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव नियंत्रण तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। डॉ. चंदन चौहान ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हृदय रोगों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्र में अपनी सेवाओं के लिए प्रसिद्ध सीनियर डॉक्टर सुखराज चौहान के बेटे  डॉ. चंदन चौहान मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों के संबंध में उपयोगी जानकारी भी प्रदान करते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने उनकी चिकित्सा सेवाओं और जनजागरूकता प्रयासों की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button