Azamgarh news :नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना रौनापार पर वादी द्वारा तहरीर दिया गया कि वादी की पुत्री को भोला यादव उर्फ बृजेश यादव पुत्र स्व0 देवमन यादव निवासी रोशनगंज थाना रौनापार जनपद आजमगढ बहला-फूसलाकर भगा ले गया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 111/2026 धारा 137(2)/87 बी.एन.एस पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार द्वारा महिलाओ से सम्बन्धित अपराधों में अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 03.06.2026 को उ0नि0 रमेश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त भोला यादव उर्फ गिरिजेश यादव पुत्र स्व0 देवमन यादव ग्राम रोशनगंज थाना रौनापार जनपद आजमगढ को ग्राम करखिया मोड़ से समय करीब 05.25 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button