Azamgarh news :टीटी की नौकरी दिलाने के नाम पर 9.63 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

टीटी की नौकरी दिलाने के नाम पर 9.63 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना कंधरापुर अंतर्गत इसहाकपुरा निवासी जनार्दन यादव पुत्र स्व० बहोर यादव द्वारा थाना कन्धरापुर पर तहरीर दिया गया था कि वादी के पुत्र अमन को टीटी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर विपक्षियों ने 09 लाख 63 हजार 500 रूपये ले लिये तथा कुट रचित टीटी की आईडी कार्ड बनाकर दे दिये जब वादी द्वारा पैसे मांगा गया तो गाली गलौज देने लगे जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 108/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) BNS बनाम 08 नफर पंजीकृत किया गया ।

पूर्व में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका है।

अभियुक्त संदीप श्रीवास्तव पुत्र विनोद श्रीवास्तव स्थायी निवासी ग्राम टिसौरा थाना जमानिया गाजीपुर, वर्तमान पता- मकान नं0-5/35 p2p कमला नगर कालोनी थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 37 वर्ष को दिनांक 03.06.2026 समय करीब 15.50 बजे ग्राम टिसौरा थाना जमानिया गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ डॉ अनिल कुमार द्वार नौकरी के नाम पर युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतू चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 03.06.2026 को व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप श्रीवास्तव पुत्र विनोद श्रीवास्तव स्थायी निवासी ग्राम टिसौरा थाना जमानिया गाजीपुर, वर्तमान पता- मकान नं0-5/35 p2p कमला नगर कालोनी थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 37 वर्ष को ग्राम टिसौरा थाना जमानिया जनपद गाजीपुर से समय करीब 15.50 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button