पीएम स्वनिधि योजना का विशेष अभियान शुरू, 30 जून तक स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा योजनाओं का लाभ
A special campaign for the PM Svanidhi scheme has begun, with street vendors receiving benefits until June 30.

जौनपुर।प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत जनपद में 1 जून से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।
DPIFF, FCI, and MP Ravi Kishan reiterated their shared commitment to cultural advancement.
परियोजना अधिकारी डूडा निधि बाजपेयी ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद स्तर पर स्वनिधि महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवारों की सफलता की कहानियों को साझा कर अन्य लोगों को प्रेरित किया जाएगा। वहीं नगर निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेले, बैंकर्स-वेंडर्स बैठकें तथा विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां लाभार्थियों को ऋण, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल भुगतान और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि सभी नगर निकायों के साथ-साथ सेंसेस टाउन क्षेत्रों में भी विशेष स्वनिधि कैंप लगाए जाएंगे। इन शिविरों में नए स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ा जाएगा। अभियान के अंतर्गत “स्वनिधि से समृद्धि” कार्यक्रम के तहत प्रथम ऋण प्राप्त वेंडर्स और उनके परिवारों को आठ प्रमुख सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्यवाही की जाएगी।
महिमापुर के रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को भी मिलेगा लाभ
केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना का दायरा बढ़ाते हुए जलालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत महिमापुर को सेंसेस टाउन के रूप में चयनित किया है। इसके साथ ही यहां के ठेला-खोमचा एवं रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को भी योजना के तहत बिना गारंटी 15 हजार रुपये तक का प्रथम ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
Jaunpur news:हत्या-चोरी के खुलासे अधर में, रीलबाजों की धरपकड़ में व्यस्त कुंवर साहब की टीम!
शहर मिशन प्रबंधक डूडा जौनपुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक यह योजना मुख्य रूप से शहरी निकाय क्षेत्रों तक सीमित थी, लेकिन महिमापुर को शामिल किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र के छोटे कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा। सीमित पूंजी के कारण व्यवसाय विस्तार में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए बैंकों के माध्यम से आसान ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छोटे दुकानदार अपना कारोबार बढ़ाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
Jaunpur news:सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि दूसरे और तीसरे चरण का ऋण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड सुविधा से जोड़ा जाएगा तथा बैंकों द्वारा कार्ड के सही उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
Jaunpur news:गैस सिलेंडर लीक होने से एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे
30 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान से जिले के हजारों स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे कारोबारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।



