Jaunpur accident:बोलेरो-ऑटो की भीषण भिड़ंत में चालक समेत पांच घायल

ससुराल से लौट रहे परिवार पर टूटा हादसे का कहर, तीन मासूम बेटियां भी घायल

जौनपुर: बरसठी थाना क्षेत्र में बुधवार को बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

Jaunpur news:हत्या-चोरी के खुलासे अधर में, रीलबाजों की धरपकड़ में व्यस्त कुंवर साहब की टीम!

बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार परिवार ससुराल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बोलेरो और ऑटो की टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।घायलों में ऑटो चालक के अलावा परिवार की तीन मासूम बेटियां भी शामिल हैं। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला।

Jaunpur news:सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिला अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button