Jaunpur news:गोमती में नहाने गए 6 युवक डूबे, 4 को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

Jaunpur news: 6 youths drowned while bathing in Gomti river, 4 rescued, search continues for 2

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर

जौनपुर।कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सद्भावना पुल के पास गोपी घाट पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गोमती नदी में नहाने गए छह युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

Jaunpur news:सोशल मीडिया पर रंगबाजी और हिंसक पोस्ट करने वाले 13 युवक गिरफ्तार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में डूब रहे युवकों को देखकर स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बचाव अभियान चलाया। इस दौरान नखास मोहल्ला निवासी राजकुमार निषाद ने अपनी जान जोखिम में डालकर चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते बचाव होने से चारों युवकों की जान बच गई।

Jaunpur news:विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक

हालांकि, दो युवक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोज एवं बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है।घटना की सूचना पर सराय पोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी सहयोग लिया तथा नदी में लापता युवकों की तलाश तेज कर दी है।

अक्षय कुमार फिर बने पार्टी एंथम के बादशाह

बताया जा रहा है कि सभी युवक लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के रहने वाले हैं और गोपी घाट पर नहाने आए थे। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है, वहीं घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।पुलिस का कहना है कि लापता दोनों युवकों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और अभियान जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button