Azamgarh News:ओपन स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में आजमगढ़ फिजिकल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 स्वर्ण, 5 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया।*

आजमगढ़ बलरामपुर ,/पटवध से बबलू राय

*ओपन स्टेट स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में आजमगढ़ फिजिकल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 स्वर्ण, 5 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया।*

 

आजमगढ़ 9 जून 2026

Mau news:डीआईजी सुनील कुमार सिंह की सक्रियता से करजौली प्रकरण की जांच में आई तेजी

उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा कानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन एवं खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निम्नलिखित उपलब्धियां हासिल कीं—

 

मोहम्मद ज़यान खान (6-8 वर्ष बालक इनलाइन वर्ग) ने 500 मीटर एवं 1000 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

आयुष निषाद (15-18 वर्ष बालक इनलाइन वर्ग) ने 500 मीटर एवं 1000 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

आजमगढ़ में शिक्षा,अनुशासन और संस्कार का केंद्र बना मदरसतुल बनात मंगरावा,वार्षिक परीक्षा में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

ऋषित यादव (6-8 वर्ष बालक क्वाड्स वर्ग) ने 500 मीटर एवं 1000 मीटर स्पर्धा में दो रजत पदक प्राप्त किए।

शाम्भवी कुमारी (10-12 वर्ष बालिका क्वाड्स वर्ग) ने 500 मीटर स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

काव्या यादव (12-15 वर्ष बालिका क्वाड्स वर्ग) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता।

उत्कर्ष प्रजापति (15-18 वर्ष बालक क्वाड्स वर्ग) ने 500 मीटर एवं 1000 मीटर स्पर्धा में दो रजत पदक अपने नाम किए।

 

इसके अतिरिक्त अव्युक्त शर्मा (4-6 वर्ष बालक क्वाड्स वर्ग), युग वार्ष्णेय (8-10 वर्ष बालक इनलाइन वर्ग) एवं सूर्यांश सिंह (12-15 वर्ष बालक क्वाड्स वर्ग) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड तक का सफर तय किया, हालांकि वे पदक हासिल करने से मामूली अंतर से चूक गए। खिलाड़ियों के इस संघर्षपूर्ण प्रदर्शन की भी सभी ने सराहना की।

 

इस प्रकार आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल 4 स्वर्ण, 5 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

 

इस अवसर पर आजमगढ़ फिजिकल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव शिवम यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर अब ये खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए कोलकाता जाएंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं जनपद का नाम गौरवान्वित करेंगे।

थाने तक पहुंचा पारिवारिक विवाद, महिला ने प्रेमी के साथ जाने पर जताई सहमति

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आजमगढ़ फिजिकल एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने जनपद को गौरवान्वित किया है तथा अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है।

 

संस्था के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि आगामी प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन कर जिले, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button