Azamgarh News:10 जून को पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, 12 जून तक होगा निःशुल्क निरीक्षण*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
*10 जून को पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, 12 जून तक होगा निःशुल्क निरीक्षण*
आजमगढ़, 09 जून 2026/
अपर जिलाधिकारी प्रशासन/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पं0) ने जनपद आजमगढ के ग्रामीण क्षेत्र के समस्त मतदाताओं को सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र०, लखनऊ की संशोधित अधिसूचना द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद के पंचायत निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 में निर्धारित प्रपत्र 7 पर आज दिनांक 10 जून 2026 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खण्ड विकास कार्यालय, एवं सम्बन्धित ग्राम पंचायत कार्यालय (यथा-ग्राम पंचायत का पंचायत घर, विद्यालय भवन, साधन सहकारी समिति का भवन या सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अधीन आवंटित उचित मूल्य की दुकान, आंगनवाडी केन्द्र तथा अन्य कोई सार्वजनिक भवन जो इस निमित्त जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत का कार्यालय घोषित किया गया हो) पर किया जायेगा। निर्वाचक नामावली दिनांक 10 जून 2026 से 12 जून 2026 तक निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपरोक्त स्थानों पर उपलब्ध रहेगी।



