Azamgarh news :चेकिंग के दौरान  02 अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार  

चेकिंग के दौरान  02 अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार  

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 09.06.2026 को ककरहटा मोड़ अण्डरपास सर्विस लेन के आगे से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर, एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 299/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button