– 20.11.2026 जनपद आजमगढ़
ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 3 आरोपी अभियुक्तो को मा0 न्यायालय द्वारा हत्या के आरोप में दोषी करार देते हुए प्रत्येक को आजीवन कारावास व 175000 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
*थाना तहबरपुर में पंजीकृत अपराध जिसमें हत्या के आरोप मे 3 अभियुक्तो प्रत्येक को आजीवन कारावास व 1,75,000 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
➡ दिनांक-05.08.2008 को वादी मुकदमा श्री प्रेम नारायण तिवारी पुत्र राममूरत तिवारी खुटौली थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्तगण 1. रजनीकान्त उर्फ पिन्टू यादव पुत्र शिवचन्द 2. राम विनय उर्फ विनोद मौर्य पुत्र स्व0 पूर्णवासी निवासीगण शेरपुर, थाना निजामाबाद 3. रामपलट यादव पुत्र रामबेलास निवासी शिवरामपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ के द्वारा वादी के पिता राममूरत तिवारी को पुरानी रंजिश को लेकर अगवा कर हत्या कर देना व लाश को झुपा देना ।
➡ अभियुक्तो के विरूद्ध थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0-279/2008 धारा-364,302, 34,201 भादवि पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्तो के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ मुकदमे उपरोक्त मे 12 गवाहो को परीक्षित कराया गया ।
➡ जिसके क्रम में आज दिनांक-20.11.2026 को मा0 न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्तगण 1. रजनीकान्त उर्फ पिन्टू यादव पुत्र शिवचन्द 2. राम विनय उर्फ विनोद मौर्य पुत्र स्व0 पूर्णवासी निवासीगण शेरपुर, थाना निजामाबाद 3. रामपलट यादव पुत्र रामबेलास निवासी शिवरामपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ को दोषसिद्ध पाते हुए प्रत्येक को आजीवन कारावास व 1,75,000 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित* किया गया ।



