Azamgarh news :अपहृता को एएचटी पुलिस ने बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द आरोपी रोडवेज परिसर से गिरफ्तार

अपहृता को एएचटी पुलिस ने बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द आरोपी रोडवेज परिसर से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना सरायमीर क्षेत्रान्तर्गत निवासी वादिनी द्वारा तहरीर दी गई थी कि उसकी लगभग 16 वर्षीय पुत्री को अनन्य प्रजापति उर्फ लक्ष्मी पुत्र नन्दलाल प्रजापति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 47/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

पीड़िता की बरामदगी न होने के कारण उक्त मुकदमे की विवेचना दिनांक 22.04.2026 को थाना ए0एच0टी0 को स्थानांतरित की गई। विवेचक द्वारा दिनांक 02.06.2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर नियमानुसार बयान दर्ज कराते हुए परिजनों को सुपुर्द किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपहृता/गुमशुदा की बरामदगी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में दिनांक 10.06.2026 को थाना ए0एच0टी0 पुलिस को मुकदमा उपरोक्त का वांछित अभियुक्त रोडवेज आजमगढ़ के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को रोडवेज परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button