Azamgarh News:विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया, भाजपा नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाया, भाजपा नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

बिलरियागंज (आजमगढ़): माननीय भारत सरकार के यशस्वी पधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सफल सरकार को 12 वर्ष पूर्ण होने तथा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सफल नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं गोपालपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे श्री कृष्ण पाल तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज रूद्रप्रकाश राय ने किया।

अभियान के दौरान क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, चिकित्सकों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं व्यापारियों से संपर्क कर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित पुस्तिका एवं पंपलेट वितरित किए गए।

भाजपा नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना, निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण की ओर अग्रसर है, जहां आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जल, थल और नभ की अभूतपूर्व कनेक्टिविटी, निवेश और रोजगार के नए अवसर, पशुधन विकास, ‘सर्वे सन्तु निरामयाः’ के संकल्प के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, मिशन जीरो पॉवर्टी, कौशल विकास, हरियाली अभियान तथा गरीब, किसान, महिला और युवा कल्याण से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को बताया गया कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री कृष्ण पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वहीं रूद्रप्रकाश राय ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के साथ सरकार निरंतर जनसेवा के कार्यों में जुटी हुई है।

इस अवसर पर सूर्य प्रकाश मिश्रा, हरिनाथ राजभर, अदालती पासवान, चंद्रकांत राय, लक्ष्मण प्रजापति, ओमकार गौंड, प्रवीण पाल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button