Azamgarh News:मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत 02 उन्नत नस्ल की गाय पर अधिकतम 80 हजार रुपये अनुदान का अवसर*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत 02 उन्नत नस्ल की गाय पर अधिकतम 80 हजार रुपये अनुदान का अवसर*

आजमगढ़, 11 जून 2026/

जिला समन्वयक, नन्द बाबा दुग्ध मिशन सुधाकर प्रसाद ने जनपद के इच्छुक पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं कृषकों को अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अंतर्गत स्वदेशी उन्नत नस्ल की गायों के पालन को बढ़ावा देने तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह योजना प्रदेश के सभी 75 जनपदों में लागू है। योजना के अंतर्गत बाह्य प्रदेश से गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा प्रजाति की उन्नत स्वदेशी गायों के क्रय पर अनुदान दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में महिला दुग्ध उत्पादकों एवं गौपालकों को निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा।

योजना के अनुसार क्रय की जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यॉत की होनी चाहिए। दो गायों की इकाई स्थापित करने पर कुल स्थापना लागत का 40 प्रतिशत, अधिकतम 80,000 रुपये तक का अनुदान अनुमन्य होगा।

जिला समन्वयक ने बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन 11 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी nandbabadugdhmission.up.gov. in पर आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं पात्रता संबंधी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि योजना की अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

सुधाकर प्रसाद ने जनपद के पशुपालकों से अधिकाधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि स्वदेशी गौपालन न केवल दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का सशक्त माध्यम है, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आय वृद्धि एवं आर्थिक सशक्तीकरण का भी प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा कि गौपालन अपनाकर किसान एवं पशुपालक अपने परिवार के भविष्य को अधिक समृद्ध एवं सुरक्षित बना सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button